{"_id":"685d8669ee0a476e690bcb17","slug":"video-10-people-were-injured-in-a-fight-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: दो पक्षों में हुआ झगड़ा, 10 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: दो पक्षों में हुआ झगड़ा, 10 लोग हुए घायल
गांव मुस्सेअहली के मेले में हुई कहासुनी की रंजिश में दो पक्ष गुरुवार दोपहर को आपस में भिड़ गए। एक पक्ष पर तलवारों और पत्थरों से हमला करने का आरोप है। घटना में एक पक्ष के सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से पांच को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। मामले में एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक पक्ष के लोग पथराव करते हुए नजर आ रहे हैं। अस्पताल में उपचाराधीन सुखा सिंह ने बताया कि दो दिन पहले गांव हिजरावां कलां में बाबा खैरदीन का मेला था। इस मेले में लंगर का भी आयोजन हुआ था। मेले के दौरान कुछ युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे जिन्हें झगड़ा करने से रोका गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।