{"_id":"685d349203e4a5786d0623af","slug":"video-bka-ma-cal-raha-aathhara-satara-btha-dakaghara-ma-bugdhha-bhaugdha-sashathhana-karana-ma-lga-ka-chhata-raha-pasana-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बैंक में चल रहा आधार सेंटर बंद, डाकघर में बढ़ी भीड़; संशोधन कराने में लोगों के छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में चल रहा आधार सेंटर बंद, डाकघर में बढ़ी भीड़; संशोधन कराने में लोगों के छूट रहे पसीने
रायबरेली में लालगंज कस्बा के चिकमंडी रोड स्थित यूनियन बैंक शाखा में चल रहा आधार संशोधन केंद्र अब बंद हो गया है। इससे आधार में संशोधन कराने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में डाकघर पर लोड अधिक बढ़ गया है। अन्य जगहों पर आधार कार्ड बनवाने और संसोधन की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
लालगंज कस्बा के डाकघर में ही आधार बनाने व सुधार कराने का काम होता है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। पहले कस्बे में दो आधार केंद्र चलते थे। इससे लोगों को विकल्प मिल जाता था और भीड़ कम हो जाती थी, लेकिन बैंक परिसर का केंद्र बंद होने से अब पूरा बोझ डाकघर पर आ गया है। यहां लोगों को टोकन मिलने में काफी देर हो रही है। कई लोगों को एक महीने बाद की तारीख दी जा रही है।
बृहस्पतिवार को डाकघर आधार केंद्र में भारी भीड़ उमड़ी। चिलौला गांव की आराधना अपने बच्चों का आधार संशोधन कराने आई थीं। उन्हें 22 जुलाई की तारीख का टोकन मिला है। वहीं इसी गांव के ही सोनू ने बताया कि उन्हें 25 जुलाई को बुलाया गया है। उन्हें भी बच्चों के आधार में नाम और जन्मतिथि में सुधार कराना था।
चांदा टीकर के मनसुख ने बताया कि उन्हें आधार में संशोधन के लिए बृहस्पतिवार को बुलाया गया था। अब वह पंक्ति में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यूनियन बैंक का बंद केंद्र दोबारा शुरू किया जाए। इससे लोगों को राहत मिलेगी और डाकघर पर दबाव भी कम होगा। पोस्टमास्टर एसके वाजपेयी का कहना है कि प्रति दिन 80 से 100 आधार कार्ड बनाए जाते हैं। भीड़ से काम करने में परेशानी हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।