{"_id":"685ce2d55ad4a7ff1a00ce2d","slug":"video-video-13-varashhaya-kashara-ka-satha-yavaka-na-kaya-thashhakarama-gharabtha-para-palsa-para-jhaka-fayara-mathabhaugdha-ma-haaa-ghayal-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, घेराबंदी पर पुलिस पर झोंका फायर, मुठभेड़ में हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, घेराबंदी पर पुलिस पर झोंका फायर, मुठभेड़ में हुआ घायल
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय बालिका के साथ बुधवार की शाम उसके पड़ोसी युवक ने दुष्कर्मी किया। किशोरी की हालत गंभीर होने पर वो उसे छोड़ कर भाग गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और किशोरी को आननफानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया।
परिजनों की तहरीर पर रूपईडीहा पुलिस ने आरोपी अजमेर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान देर रात आरोपी अजमेर के नेपाल भागने की सूचना मिली। जिस पर रूपईडीहा पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से नेपाल बोर्डर के पास पचपकरी गांव के पास दुष्कर्मी की घेरा बंद की। पुलिस को देख आरोपी ने टीम पर फायर झोंक दिया।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी अजमेर के दाहिने पैर में गोली लगी है और वो घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से एक देशी तमंचा व मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस टीम ने आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।