{"_id":"685d348fb080a1ba8c08a653","slug":"video-rashana-ma-malvata-ka-janakara-para-sarakara-rashana-ka-thakana-ka-daema-na-kaya-narakashhanae-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"राशन में मिलावट की जानकारी पर सरकारी राशन की दुकान का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन में मिलावट की जानकारी पर सरकारी राशन की दुकान का डीएम ने किया निरीक्षण
अमेठी में जगदीशपुर के जलालपुर तिवारी गांव में सरकारी राशन की दुकानों में मिलने वाले गेहूं की बोरियों में मिट्टी और नमक की मिलावट के मामले ने तूल पकड़ गया। अमर उजाला में 'गेंहू की बोरियों में निकली मिट्टी-नमक' शीषर्क से खबर छपने के बाद बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी संजय चौहान खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने राशन की दुकान का निरीक्षण किया। बोरियों की जांच में पहली नजर में ही गड़बड़ी की पुष्टि हुई। डीएम ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी मिलावटी बोरियों को तत्काल बदला जाए। इस पूरे मामले की जांच करके दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए।
इस दौरान डीएम ने अन्नपूर्णा भवन में रखी राशन की बोरियों को खुलवाया। इनमें नमक जैसी सामग्री और मिट्टी के ढेले मिले। डीएम ने कहा कि यह गरीबों के साथ अन्याय है। इसमें लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि इस तरह की शिकायत मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर बोरियों की जांच कराएं। गड़बड़ी मिलने पर अनाज बदलवाकर वैध और साफ-सुथरा खाद्यान्न दिया जाए।
जिलाधिकारी ने पूरे मामले की गहन जांच के लिए एक उच्चस्तरीय टीम गठित की है। इसमें अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अर्पित गुप्ता की अध्यक्षता में उपजिलाधिकारी मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया, जिला पूर्ति अधिकारी शशिकांत और खाद्य एवं विपणन अधिकारी राजेश्वर सिंह को शामिल किया गया है। टीम को शाम तक जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत कर यह जानने का प्रयास किया कि क्या पहले भी ऐसी गड़बड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है, लेकिन अब उन्हें सरकारी आपूर्ति पर भरोसा नहीं रहा। बुधवार को कोटेदार की ओर किए जा रहे वितरण रोके जाने के बाद कई लोग खाली हाथ लौट गए। इससे गांव में नाराजगी है। डीएम ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं में लापरवाही या भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने गरीबों के हक पर हाथ डाला है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।