Hindi News
›
Video
›
Delhi NCR
›
Noida News
›
Traders told their problems in Amar Ujala Samvad program in CM Market of Rampur, Greater Noida
{"_id":"684e6c2a9d3b81f1b60396d1","slug":"video-traders-told-their-problems-in-amar-ujala-samvad-program-in-cm-market-of-rampur-greater-noida-2025-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाजार में फैली गंदगी और नालों के टूटे ढक्कन बने मुसीबत, जिम्मेदार मौन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में फैली गंदगी और नालों के टूटे ढक्कन बने मुसीबत, जिम्मेदार मौन
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:16 PM IST
Link Copied
ग्रेटर नोएडा में रामपुर की सीएम मार्केट में रोजाना सफाई नहीं होने के कारण चारों ओर गंदगी फैली रहती है। जिस कारण बदबू इतनी अधिक होती है कि रुकना भी मुश्किल होता है। व्यापारियों का कहना है कि चारों ओर फैली गंदगी के कारण बाजार में बीमारियां भी फैलने का खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा नालों के ऊपर रखे गए ढक्कन टूटे होने से हादसे होने का खतरा बना रहता है। कई बार लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिस कारण समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
ग्रेटर नोएडा के रामपुर के सीएम मार्केट में बृहस्पतिवार को आयोजित हुए अमर उजाला संवाद में व्यापारियों ने समस्याएं बताईं। व्यापारियों का आरोप है कि मार्केट में बाहर के दुकानदारों की पार्किंग की वजह से आने वाले ग्राहक मजबूरी में सड़कों पर तक पार्किंग करते हैं। जिस कारण दिनभर यहां पर जाम की स्थिति बनी रहती है। नालियों की सफाई नहीं होने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के समय में जलभराव हो जाता है। बाजार में एक शौचालय बनना चाहिए। जिससे खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। बाजार में प्याऊ भी होना चाहिए। इसके अलावा बाजार में प्राधिकरण के आने वाले सप्लाई के पानी का कोई नियम ही नहीं है और बिजली की तो गर्मी के मौसम में अघोषित दिनभर कटौती होती रहती है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रेहड़ी पटरी वालों का कब्जा हटाया जाना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।