{"_id":"68baec6da1191d6dc5050e83","slug":"video-additional-deputy-commissioner-inspected-the-roads-being-built-under-mnrega-2025-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त उपायुक्त ने किया मनरेगा से बनाई जा रही सड़कों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त उपायुक्त ने किया मनरेगा से बनाई जा रही सड़कों का निरीक्षण
नूंह जिले के विभिन्न गांवों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों व अन्य विकासात्मक गतिविधियों का शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप मलिक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव सालाहेड़ी, टांई, सलंबा, फिरोजपुर नमक, खेड़ला, नल्लहड़, बीवां और टपकन में निर्माणाधीन मार्गों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो तथा इन्हें समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए। मनरेगा न केवल ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है, बल्कि यह ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का एक प्रभावी साधन भी है। इसलिए कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मजदूरों को उनकी मजदूरी समय पर उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए भुगतान प्रक्रिया को और तेज तथा पारदर्शी बनाया जाए, ताकि ग्रामीणों को समय पर उनकी मेहनताना मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।