{"_id":"68ba9e603cb700f1480ca447","slug":"video-governor-shiv-pratap-shukla-honored-38-teachers-on-teachers-day-2025-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: शिक्षक दिवस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 38 गुरुओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शिक्षक दिवस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 38 गुरुओं को किया सम्मानित
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:55 PM IST
शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी समारोह में मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने राज्यपाल व मंत्रियों का स्वागत कर की। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में वर्तमान में 17,330 स्कूल संचालित हैं, जिनमें लगभग 14.25 लाख छात्र और 1.02 लाख शिक्षक कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ श्रेणियों में शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं आने के कारण चयन नहीं हो सका। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए। राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में इस वर्ष कुल 38 शिक्षकों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस बार 26 स्कूल शिक्षकों, 6 कॉलेज शिक्षकों के अलावा छह तकनीकी शिक्षकों को भी राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें प्रशस्तिपत्र, एक विशेष मेडल और नौकरी में एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया। इस बार पिछले वर्ष के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता चंबा जिले के सुनील कुमार को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में जिला सोलन के शिक्षक शशि पाल को 5 सितंबर को दिल्ली में समारोह में राष्ट्रपति की ओर से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।