{"_id":"68ba9eb8a45c425c7d0ac0e0","slug":"video-devbhoomi-uttarakhand-safai-karamchari-sangh-demanded-to-end-the-contract-system-in-kashipur-2025-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kashipur: उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र, ठेका प्रथा समाप्ति की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur: उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र, ठेका प्रथा समाप्ति की मांग
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र नगर आयुक्त को सौंपा। इसमें राज्य में पर्यावरण मित्रों की ठेका प्रथा को समाप्त करने समेत पांच मांगों के निस्तारण की मांग की। संघ ने महासचिव राजीव कुमार, अध्यक्ष सुमित सौदा व प्रदेश सचिव जितेंद्र देवांतक ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र नगर आयुक्त को सौंपा। संघ ने मांग की कि राज्य में पर्यावरण मित्रों की ठेका प्रथा को समाप्त किया जाए। कहा कि प्रदेश में पर्यावरण मित्रों की अनदेखी की जा रही है। विभागों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को ठेके का मजदूर बना दिया गया है। कहा कि स्थानीय निकाय, शिक्षण संस्थानों व मेडिकल कॉलेज में पांच साल से अधिक समय से कार्य कर रहे पर्यावरण मित्रों को समान कार्य व समान वेतन दिया जाए। कर्मियों की पुरानी पेंशन बहाली की जाए। वहीं नजूल भूमि पर वर्षों से निवास कर रहे पर्यावरण मित्रों को मालिकाना हक दिया जाए। वर्षों से प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक व प्रभारी लिपिक के पदों पर कार्य रहे पर्यावरण मित्रों की पदोन्नति की जाए। कहा कि वर्ष 2021 में कार्मिकों की मांगों के समाधान के लिए बनी सहमति पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई। इससे कर्मचारी ठगा महसूस कर रहे हैं। संघ ने मुख्यमंत्री से उनकी पांच सूत्रीय मांगों का निस्तारण कर पर्यावरण मित्रों को न्याय देने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।