Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The body of an elderly man missing for 13 days was found in the fields in Fatehabad, information given to the family
{"_id":"68ba9bd9fa8bdf650c0cc34d","slug":"video-the-body-of-an-elderly-man-missing-for-13-days-was-found-in-the-fields-in-fatehabad-information-given-to-the-family-2025-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में 13 दिन से लापता बुजुर्ग का शव खेतों में मिला, परिजनों को दी गई सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में 13 दिन से लापता बुजुर्ग का शव खेतों में मिला, परिजनों को दी गई सूचना
बरसीन गांव में 13 दिन से लापता चल रहे बुजुर्ग का शव गांव के ही खेतों में संदिग्ध हालात में मिला। मृतक की पहचान गांव बरसीन निवासी लक्ष्मण दास (58) पुत्र देशराज के रूप में हुई है।
लक्ष्मण दास करीब दो सप्ताह पहले रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए थे, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही पुलिस को दी गई थी। शुक्रवार को गांव के कुछ लोगों ने खेतों में एक शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना चेयरमैन प्रतिनिधि कालू बरसीन को दी। कालू ने पुलिस को मौके पर बुलाया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फतेहाबाद भिजवा दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और हर एंगल से छानबीन की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।