सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   shopkeeper caught the miscreant who came to rob

देशी तमंचे के बल पर लूट की कोशिश नाकाम, दुकानदार ने बदमाश को दबोचा; कैमरे में कैद हुई घटना

Vijay Pundir विजय पुंडीर
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:29 PM IST
shopkeeper caught the miscreant who came to rob
नूंह जिले के पुन्हाना इलाके में दशहरा ग्राउंड स्थित स्वर्णकार की दुकान पर शुक्रवार सुबह नकाबपोश दो बदमाशों ने देशी तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। दुकानदार ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के दौरान बदमाश ने दुकानदार के सिर पर वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को गिरफ्तार कर देशी तमंचा बरामद कर लिया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। स्वर्णकार नवीन कुमार के मुताबिक प्रतिदिन की भांति वो सुबह करीब साढ़े सात बजे दुकान खोलने पहुंचे थे। तभी करीब आठ बजे के आसपास दो नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर दुकान पर आए और चांदी की अंगूठी दिखाने की मांग की। नवीन को दोनों पर शक हुआ, इसलिए उन्होंने यह कहकर टालना चाहा कि दुकान का मालिक मौजूद नहीं है। तभी एक युवक ने अपने बैग से देशी तमंचा निकालकर लूटपाट की कोशिश की। नवीन ने बताया कि आरोपी ने देशी तमंचे से फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद आरोपी ने तमंचे के बट से उनके सिर पर लगातार वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी को पकड़ लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को काबू कर लिया। इस बीच दूसरा बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में नवीन को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सूचना पर थाना शहर प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लेकर देशी तमंचा बरामद किया। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान अहमद पुत्र ईशाक निवासी बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। फरार हुए युवक का नाम आमिर निवासी बुलंदशहर है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी सुबह के समय पलवल और हथीन होते हुए पुन्हाना पहुंचे थे। उन्हें नवीन की दुकान खुली दिखाई दी, जिसके बाद उन्होंने लूट की योजना बनाई। दोनों आरोपियों की मुलाकात जेल में हुई थी। अहमद के खिलाफ उत्तर प्रदेश में आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी जेल से रिहा होने के बाद भी साथ ही रह रहे थे और वारदात की योजना बनाकर आए थे। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी भी सूरत में क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियां बढ़ने नहीं दी जाएंगी। -राजेश कुमार, सिटी थाना प्रभारी पुन्हाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: नवाचार से बच्चों का भविष्य संवार रहीं रूपांजली, जनपद और राज्य स्तर पर सम्मानित हो रहे हैं बच्चे

05 Sep 2025

कानपुर: दयालपुर का विद्यालय बना प्रतिभा की नर्सरी, शिक्षा को अनुशासन और संस्कार से जोड़ा

05 Sep 2025

Kashipur: उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा पांच सूत्रीय मांग पत्र, ठेका प्रथा समाप्ति की मांग

VIDEO: बारावफात का उल्लास, जश्न और जुलूस से गूंज रहा शहर

05 Sep 2025

VIDEO: आगरा में शुरू हुई झमाझम बारिश

05 Sep 2025
विज्ञापन

VIDEO: विदेश नौकरी के नाम पर किस तरह फंसाये जाते हैं युवा...डीसीपी ने खुद बताया

05 Sep 2025

Shimla: शिक्षक दिवस पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 38 गुरुओं को किया सम्मानित

05 Sep 2025
विज्ञापन

लायंस क्लब धर्मशाला ने मनाया शिक्षक दिवस, सेवानिवृत्त गुरुओं को किया सम्मानित, सांस्कृतिक प्रस्तुति भी हुई

05 Sep 2025

Champawat: अतिथि शिक्षकों ने मानदेय के लिए दिया धरना, कहा- उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है

05 Sep 2025

कानपुर: सरकारी विद्यालय को नई पहचान दे रहीं खुर्शीदा, स्मार्ट क्लास से दिया जा रहा आधुनिक शिक्षा का माहौल

05 Sep 2025

ग्रेटर नोएडा में बारावफात जुलूस: बिसरख-सूरजपुर में डीसीपी ने की पेट्रोलिंग, सुरक्षा-व्यवस्था का लिया जायजा

05 Sep 2025

सिरसा में झोरड़नाली के पास कच्चा तटबंध टूटा, 2000 एकड़ भूमि जलमग्न

05 Sep 2025

फतेहाबाद में 13 दिन से लापता बुजुर्ग का शव खेतों में मिला, परिजनों को दी गई सूचना

05 Sep 2025

VIDEO: अयोध्या में भूटान के प्रधानमंत्री, रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

05 Sep 2025

कुल्लू: इनर अखाड़ा बाजार में मलबे से तीन और शव क्षत-विक्षत हालत में बरामद

05 Sep 2025

Damoh News: मुस्लिम युवक ने की छेड़छाड़, लव जिहाद का आरोप, अस्पताल के बाहर से इसलिए हटाया गया अतिक्रमण

05 Sep 2025

Jhansi: बारिश ने औसत आंकड़ा किया पार, कल से खुलने के आसार

05 Sep 2025

सुंदरनगर: भूस्खलन से सात माैतों पर ग्रामीणों ने बीबीएमबी प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

05 Sep 2025

नालागढ़ में हेल्पएज इंडिया की कार्यशाला में पेंशनर्स को साइबर क्राइम पर दी जानकारी

05 Sep 2025

VIDEO: विदेश नौकरी का झांसा देकर 3 करोड़ की ठगी, 7 आरोपी गिरफ्तार

05 Sep 2025

शाहजहांपुर में निकाला गया जुलूस-ए-मीलाद, सरकार की आमद मरहबा से गूंज उठी फिजा

05 Sep 2025

VIDEO: राम मंदिर से जुड़ा इतिहास का नया अध्याय, भूटान के प्रधानमंत्री ने किए रामलला के दर्शन

05 Sep 2025

VIDEO: भूटान के पीएम ने किए रामलला के दर्शन, मंदिर की भव्यता को निहारा

05 Sep 2025

कानपुर: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को गौरैया संरक्षण के तहत घोंसला किया भेंट

05 Sep 2025

आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने दी छात्रों को डिग्री

05 Sep 2025

ईद मिलादुन्नबी: बदायूं में कड़ी सुरक्षा के बीच निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी

05 Sep 2025

पीलीभीत में ईद मिलादुन्नबी पर निकाले गए जुलूस, हजारों लोग हुए शामिल

05 Sep 2025

कुल्लू में चिनूक सहित तीन हेलिकाप्टरों से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत सामग्री

05 Sep 2025

पानी में घिरे रामदास के हालातों को लेकर लोगों ने दी जानकारी

05 Sep 2025

चंडीगढ़ सेक्टर 17 में तकनीकी खामी से पलटी मनीमाजरा से आ रही बस, चार लोग घायल

05 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed