Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Administration active to prevent waterlogging in IIT Delhi before monsoon
{"_id":"69edf4ef007fa924f00a91da","slug":"video-administration-active-to-prevent-waterlogging-in-iit-delhi-before-monsoon-2026-04-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आईआईटी दिल्ली में मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय, शुरू हुई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आईआईटी दिल्ली में मानसून से पहले जलभराव रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय, शुरू हुई सफाई
मानसून के दौरान आईआईटी दिल्ली परिसर में जलभराव रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मानसून के दस्तक देने से पहले परिसर के सभी नालों, सीवर, रोड गली चैंबर की साफ-सफाई और डी-सिल्टिंग कराने की कवायद शुरू हो गई है। साथ ही वर्षा जल संचयन पिट की सफाई का कार्य भी किया जाएगा। जिससे बारिश के पानी को इकट्ठा करके बाद में बागबानी सहित दूसरे कार्यों के लिए उपयोग में लाया जा सकें। इस संबंध में आईआईटी दिल्ली ने निविदा जारी की है। 72 लाख रुपये की अधिक राशि से यह सिविल कार्य कराया जाएगा। दरअसल, वर्ष 2024 में हुई बरसात के चलते आईआईटी परिसर में जलभराव हो गया था। हालांकि अब ऐसी स्थिति को रोकने के लिए आईआईटी दिल्ली ने वाटर पंप लगाने से लेकर बाढ़ प्रबंधन टीम का भी गठन कर रखा है। इसके लिए परिसर में करीब 200 पंप लगाए जा चुके है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।