सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Karwa Chauth 2025: Bollywood celebrated Karwa Chauth with a grand celebration, with celebrity wives decked out

Karwa Chauth 2025: बॉलीवुड में सजी शानदार करवा चौथ की शाम, सितारों की पत्नियां सजी-धजी नजर आईं

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: भास्कर तिवारी Updated Sat, 11 Oct 2025 02:00 AM IST
Karwa Chauth 2025: Bollywood celebrated Karwa Chauth with a grand celebration, with celebrity wives decked out
हर साल की तरह इस साल भी 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का त्योहार बॉलीवुड में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। अभिनेत्रियों ने अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर इस खास दिन का जश्न मनाया। अनिल कपूर के घर पर हुए ग्रैंड सेलिब्रेशन से लेकर न्यूलीवेड कपल्स के पहले करवा चौथ तक, सोशल मीडिया पर सितारों की खूबसूरत तस्वीरें छाई रहीं।

अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर के मुंबई स्थित आवास पर हर साल की तरह इस बार भी करवा चौथ का भव्य आयोजन किया गया, जहां बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। यह शाम ग्लैमर और परंपरा का एक शानदार संगम रही।

हमेशा की तरह शिल्पा शेट्टी ने अपने स्टाइलिश अंदाज से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने पारंपरिक लाल साड़ी की जगह लाल अनारकली और सफेद घाघरे का खूबसूरत कॉम्बिनेशन पहना। डायमंड ज्वेलरी और मांग में सिंदूर सजाए शिल्पा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने सेलिब्रेशन का एक वीडियो भी साझा किया जिसमें सभी अभिनेत्रियां पूजा की थाली घुमाती नजर आ रही हैं।

मस्टर्ड येलो रंग की साड़ी में रवीना टंडन का लुक बेहद आकर्षक था। उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाकर उसमें गेंदे का गजरा लगाया था, जो उनके पारंपरिक लुक को और भी निखार रहा था।

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने लाल रंग की साड़ी में सादगी और खूबसूरती का परिचय दिया। उन्होंने इस मौके पर वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल और कपूर खानदान की अन्य बहुओं के साथ त्योहार मनाया।

वरुण धवन की पत्नी नताशा दलाल ने पारंपरिक लाल रंग से अलग, सफेद रंग की ड्रेस में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जो काफी एलिगेंट लग रही थी। इस जश्न में गीता बसरा, महीप कपूर, भावना पांडे और रीमा जैन समेत कई और सेलेब्रिटी वाइव्स भी पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी नजर आईं। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने पति रॉकी जायसवाल के साथ अपना पहला करवा चौथ मनाया। उन्होंने हाथों में मेहंदी रचाई और लाल सूट में अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं। पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के साथ लाल साड़ी में पारंपरिक अंदाज में करवा चौथ मनाया और फैंस के साथ तस्वीरें साझा कीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Bigg Boss House: वो राज जो टीवी पर नहीं दिखते, पहली बार कैमरे के पीछे की सच्चाई| Bigg Boss Real Story

08 Oct 2025

Bigg Boss House: वो राज जो टीवी पर नहीं दिखते, पहली बार कैमरे के पीछे की सच्चाई| Bigg Boss Real Story

03 Oct 2025

Rohit Saraf के इस अंदाज ने जीता फैंस का दिल #shorts #amarujalanews #bollywoodnews

16 Sep 2025

Bharti Singh ने परिवार संग की गणपति की पूजा-अर्चना #shorts #ganeshchaturthi #bhartisingh

29 Aug 2025

गणपति दर्शन के लिए पहुंचीं Nushrratt Bharuccha, लगीं खूबसूरत #shorts #bollywoodnews

28 Aug 2025
विज्ञापन

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का कैसा है घर, देखिए अंदर की एक-एक तस्वीर

23 Aug 2025

71st National Film Awards: शाहरुख खान-विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, बेस्ट एक्ट्रेस बनीं रानी

01 Aug 2025
विज्ञापन

Battle of Galwan: सलमान खान ने फिल्म बैटल ऑफ गलवान पर बड़ी जानकारी दी

16 Jul 2025

जिम के बाहर Neha Sharma को किया गया स्पॉट, लगीं बेहद हॉट #shorts #bollywoodnews

09 Jul 2025

Tara Sutaria ने दिखाया बॉसी लुक, हुआ वायरल #shorts #bollywoodnews

07 Jun 2025

Seema Kapoor Podcast: अन्नू कपूर की बहन निर्देशक सीमा कपूर ने सुनाया विधु विनोद चोपड़ा से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

24 May 2025

Amit Sadh Podcast: बाबिल के साथ काम करने की चाहत, सलमान को दिया था सुल्तान का आइडिया, अमित साध की जुबानी मजेदा

15 May 2025

Premanand Maharaj से मुलाकात कर वापस लौटे Virat Kohli-Anushka Sharma #shorts

14 May 2025

Airport पर Fans के साथ पोज देती नजर आईं Sunny Leone #shorts #bollywoodnews

27 Apr 2025

Urfi Javed ने मारी कूल एंट्री, टी-शर्ट ने खींचा का ध्यान #shorts #bollywoodnews

19 Apr 2025

Kesari Chapter 2 Screening: केसरी 2 देखने पहुंचे कई बॉलीवुड सितारे और बीजेपी के दिग्गज नेता

17 Apr 2025

पर्पल ड्रेस, नो मेकअप लुक में Kareena Kapoor Khan का ब्यूटीफुल लुक #shorts #bollywoodnews

12 Apr 2025

Chhori 2 Movie: नुसरत भरूचा और सोहा अली खान का धमाकेदार इंटरव्यू देखा क्या?

11 Apr 2025

Bollywood Actor Manoj Kumar Dies: मनोज कुमार की Prayer Meet में टूटे दिल के साथ पहुंचा बॉलीवुड

07 Apr 2025

Jacqueline Fernandez Mother Death: जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन, कई दिनों से चल रहा था इलाज

06 Apr 2025

Veteran Bollywood Actor Manoj Kumar Dies: पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार | Mumbai News

05 Apr 2025

Manoj Kumar Last Rites: मनोज कुमार के निधन पर रो पड़ा पूरा बॉलीवुड! नम आंखों से दी विदाई | Bollywood

05 Apr 2025

VIDEO : प्रसिद्ध सूफी गायक हंसराज हंस की पत्नी का निधन, लंबे समय से चल रही थीं बीमार

02 Apr 2025

VIDEO : तरुवर तले तमाम बैठे गा रहे फाग, आप भी देखिए फागियों का यह वीडियो

15 Mar 2025

VIDEO : एरच महोत्सव के दाैरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

12 Mar 2025

VIDEO : बीयू में होली के उपलक्ष्य में खूब उड़ा रंग-गुलाल

11 Mar 2025

VIDEO : महिला दिवस के उपलक्ष्य में जेसीआई गूंज की महिलाओ ने निकाली वाहन रैली

11 Mar 2025

VIDEO : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में '21वीं सदी के परिप्रेक्ष्य में द्रौपदी चीरहरण' नाटक का मंचन किया गया

09 Mar 2025

IIFA Awards 2025: IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स में शामिल हुए फिल्मी जगत के दिग्गज कलाकार, कही ये बड़ी बात!

08 Mar 2025

IIFA Awards 2025: IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स के आयोजन को सीएम भजनलाल शर्मा ने क्यों बताया एतिहासिक!

08 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed