{"_id":"6a1acce2a4e02ce774094c1f","slug":"video-activa-rider-injured-in-collision-with-dumper-2026-05-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: साहा में फिर दिखा रफ्तार का कहर, डंपर की टक्कर से एक्टिवा सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: साहा में फिर दिखा रफ्तार का कहर, डंपर की टक्कर से एक्टिवा सवार घायल
सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे भारी वाहन लगातार हादसों का सबब बन रहे हैं। शनिवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा आधा घंटा ट्रक के नीचे फंसी रही व एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक्टिवा चालक युवती जो शाहाबाद शहजादपुर अपने पीहर जा रही थी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके एक हाथ पर काफी चोट लगी, जिसे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के वक्त एक्टिवा पर चालक के साथ दो बच्चे भी सवार थे। गनीमत रही कि बच्चों को मामूली चोटें आईं और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। उनकी जान बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर की रफ्तार बेहद तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा था। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर कोई अंकुश नहीं रह गया है। आए दिन होने वाले इन हादसों से लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन अनियंत्रित वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं और साहा की मुख्य सड़कों पर पुलिस चेकिंग की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में किसी की जान न जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।