Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Ambala: Case of murder of newly married woman; family members wandering for justice for a month, sit on dharna outside SDM office
{"_id":"6826ea0e8f6504cdad00db0c","slug":"video-ambala-case-of-murder-of-newly-married-woman-family-members-wandering-for-justice-for-a-month-sit-on-dharna-outside-sdm-office-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में नवविवाहिता की हत्या का मामला; इंसाफ के लिए एक माह से भटक रहे परिजन, एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में नवविवाहिता की हत्या का मामला; इंसाफ के लिए एक माह से भटक रहे परिजन, एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे
मोहड़ा गांव में नवविवाहिता 24 वर्षीय कर्मजीत कौर की 10 अप्रैल को हुई हत्या के मामले में परिजन इंसाफ के लिए भटक रहे हैं। गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार एकजुट होकर अंबाला कैंट एसडीएम कार्यालय के बाहर ही रोष जताया व पल्ली बिछाकर बाहर ही धरने पर बैठ गए।
गुस्साए परिजनों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले ही वह मोहड़ा चौकी के बाहर भी सात घंटे धरने पर बैठे थे ताकि तीसरे आरोपी यानी ससुर की गिरफ्तारी हो सके। उस समय अंबाला कैंट डीएसपी रमेश ने आश्वासन दिया था कि एक दिन के भीतर आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
बावजूद अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस तीसरे आरोपी को बचाना चाह रही है। भारी पुलिस तैनात हो गया है। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। बता दें कि पुलिस ने अभी तक इस मामले में पति मोहित सहित सास को काबू किया है।
पहले एसपी कार्यालय में भी सौंप चुके पत्र
बता दें कि मोहड़ा गांव में 24 वर्षीय नवविवाहिता कर्मजीत कौर की 10 अप्रैल संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के गले पर निशान भी मिले। उस समय मायके पक्ष ने पति पर ही नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के आरोप लगाए थे। बताया था कि एक साल पहले फरवरी 2024 में कर्मजीत कौर की मोहड़ा में मोहित के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में कार न देने पर प्रताड़ित कर रहे थे। कर्मजीत को आदेश अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। कर्मजीत की शादी 6 फरवरी 2024 को मोहित के साथ हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।