{"_id":"6991c22a712f51f2460dc2c8","slug":"video-ambala-football-club-won-the-league-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला फुटबॉल क्लब ने जीती लीग, फाइनल में 2-0 से मॉर्निंग क्लब को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला फुटबॉल क्लब ने जीती लीग, फाइनल में 2-0 से मॉर्निंग क्लब को दी मात
कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में चल रही अंबाला फुटबॉल लीग के रविवार को हुए रोमांचक फाइनल में अंबाला फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज की। फाइनल मैच में टीम ने मॉर्निंग क्लब को 2-0 के अंतर से पराजित कर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। एक माह से चल रही इस फुटबॉल लीग के फाइनल को लेकर फुटबॉल प्रेमी बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे थे। भारी संख्या में एकजुट होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया था।
रजत व गुरलीन ने दागे शानदार गोल
फाइनल मुकाबले की शुरुआत से ही अंबाला फुटबॉल क्लब ने मॉर्निंग क्लब पर दबाव बनाए रखा। खेल के 35वें मिनट में रजत ने शानदार मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद मॉर्निंग क्लब ने वापसी की कोशिश की लेकिन 65वें मिनट में गुरलीन ने दूसरा गोल दागकर विपक्षी टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंत तक स्कोर 2-0 बना रहा और अंबाला क्लब विजेता बना। इस मुकाबले में तैराकी एसोसिएशन के जिला प्रधान राजिंद्र विज बतौर मुख्यातिथि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।