{"_id":"69916d53b71a7a8fd80832bc","slug":"video-devotees-performed-jalabhishek-of-bholenath-on-mahashivratri-in-lakhimpur-kheri-2026-02-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
लखीमपुर खीरी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर और आसपास के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्त जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा लेकर भगवान शिव के अभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। भुईफोरवानाथ शिव मंदिर, लिलौटीनाथ मंदिर, मेंढक मंदिर और फॉरेस्ट कॉलोनी शिव मंदिर समेत सभी प्रमुख शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मेला मैदान स्थित भुईफोरवानाथ मंदिर में महिलाओं और पुरुषों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। उधर, गोला गोकर्णनाथ के पौराणिक शिव मंदिर में भारी भीड़ रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।