फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two sides clashed during the measurement of the Chak Marg, six injured

Lakhimpur Kheri News: चकमार्ग की पैमाइश के दौरान दो पक्ष भिड़े, छह घायल

Fri, 31 Jul 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 31 Jul 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed during the measurement of the Chak Marg, six injured
मारपीट के बाद घायल सोहनलाल और कैलाश। संवाद
निघासन/सिंगाही। सिंगाही की ग्राम पंचायत नौबना के चिल्लापुरवा में बृहस्पतिवार को चकमार्ग की पैमाइश के दौरान राजस्व टीम की मौजूदगी में दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे चलने से पूर्व प्रधान सोहनलाल व उनके पुत्र कैलाश समेत दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान सोहनलाल ने बताया कि गांव में चकमार्ग पर अतिक्रमण को लेकर वह करीब दस वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। हाल ही में संपूर्ण समाधान दिवस में पैमाइश और अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को हल्का लेखपाल ललित राजस्व टीम के साथ पैमाइश के लिए पहुंचे। सोहनलाल का आरोप है कि विवाद की आशंका जताकर पहले ही पुलिस बल बुलाने की मांग की थी, लेकिन बिना पुलिस सुरक्षा पैमाइश शुरू कर दी गई। दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और गाली-गलौज के बाद हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में सोहनलाल, उनके पुत्र कैलाश समेत कई लोग घायल हो गए। उनका यह भी आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लेखपाल और उनका मुंशी मौके से चले गए। सोहनलाल की तहरीर में रामखेलावन, प्रहलाद, विनीत, लालता प्रसाद, ओमप्रकाश, रामेश्वर, राकेश कुमार, मैकू, रामकुमार, नंदराम समेत अन्य लोगों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के लालता ने तहरीर में आरोप लगाया कि विपक्षी उनके घर के बीच से रास्ता निकालना चाहते थे। विरोध करने पर राजस्व टीम के सामने ही सोहन, राममूर्ति, सहजराम, रामकैलाश, पप्पू, केशवदयाल, श्रवण, सुनील, सोनू, सचिन, रामू, टनई सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडे, धारदार हथियार और असलहों से हमला कर दिया। इसमें लालता, ओमप्रकाश, अर्पित और रामेश्वर घायल हो गए।

सोहनलाल ने आरोप लगाया कि घायल अवस्था में थाने पहुंचने पर पुलिस ने तहरीर में केवल चार लोगों के नाम लिखने का दबाव बनाया और इन्कार करने पर तत्काल कार्रवाई नहीं की। परिजनों का कहना है कि थाना प्रभारी से हुई बातचीत का ऑडियो सुरक्षित है और इसकी शिकायत क्षेत्राधिकारी व पुलिस अधीक्षक से की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed