फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Preparations to reduce the travel time of Gorakhpur-Izzatnagar Express

Lakhimpur Kheri News: गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस का यात्रा समय घटाने की तैयारी

Fri, 31 Jul 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 31 Jul 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Preparations to reduce the travel time of Gorakhpur-Izzatnagar Express
मैलानी में खड़ी गोरखपुर- इज्जतनगर एक्सप्रेसस्रोत-संवाद
मैलानी। रेलवे गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस की औसत गति बढ़ाकर यात्रा समय करीब एक घंटा कम करने की तैयारी कर रहा है। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर ने लखनऊ और इज्जतनगर मंडल को पत्र भेजकर प्रस्तावित बदलावों पर अपनी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए संशोधित समय सारिणी प्रस्तुत करने के लिए कहा है। प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय और इसे लागू करने की तारीख अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस 642.03 किमी का सफर 14 घंटे 50 मिनट और ट्रेन नंबर 15010 इज्जतनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 642.72 किमी का सफर 15 घंटे 20 मिनट में तय करती है। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक परिचालन, गोरखपुर की ओर से लखनऊ और इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधकों को 27 जुलाई को भेजे गए पत्र में ट्रेन नंबर 15009/15010 की औसत गति कम और टर्न ओवर रेशियो (टीओआर) अधिक बताते हुए गति बढ़ाने, टीओआर कम करने और वर्तमान समय में बदलाव की जरूरत बताई गई है।
विज्ञापन

मुख्यालय ने विश्लेषण के बाद प्रस्तावित संशोधित समय सारिणी तैयार की है। पत्र में दोनों मंडलों के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधकों से अपनी मूल स्थितियों को ध्यान में रखते हुए यथा संशोधित समय सारिणी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
15009 में 55, 15010 में 50 मिनट घटाने का प्रस्ताव
अभी ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर मैलानी से 10:05 बजे छूटती है और 14 घंटे 50 मिनट में 13:05 बजे इज्जतनगर पहुंचती है। प्रस्तावित समय सारिणी में इसे गोरखपुर से रात 22:00 बजे चलाकर मैलानी से सुबह 08:50 बजे रवाना करने और 13 घंटे 55 मिनट में 11:55 बजे इज्जतनगर पहुंचाने का प्रस्ताव है। इससे यात्रा अवधि 55 मिनट कम होगी।
ट्रेन नंबर 15010 अभी इज्जतनगर से 15:40 बजे प्रस्थान कर मैलानी से 18:43 बजे छूटती है और 15 घंटे 20 मिनट में सुबह 07:00 बजे गोरखपुर पहुंचती है। प्रस्तावित समय सारिणी में इसे इज्जतनगर से 17:00 बजे चलाकर मैलानी से 20:10 बजे रवाना करने और 14 घंटे 30 मिनट में सुबह 07:30 बजे गोरखपुर पहुंचाने का प्रस्ताव है। यात्रा अवधि 50 मिनट घटेगी। हालांकि प्रस्थान समय बदलने के कारण ट्रेन मौजूदा समय से 30 मिनट बाद गोरखपुर पहुंचेगी।
----------------
मैलानी में 15009 पहले, 15010 बाद में आएगी
प्रस्ताव लागू हुआ तो मैलानी से ट्रेन नंबर 15009 का प्रस्थान मौजूदा 10:05 बजे के बजाय सुबह 08:50 बजे यानी 1 घंटा 15 मिनट पहले होगा। वहीं 15010 का प्रस्थान 18:43 बजे के बजाय 20:10 बजे यानी 1 घंटा 27 मिनट बाद होगा।
---------------
दोनों ट्रेनों की औसत गति बढ़ाने की योजना
अभी ट्रेन नंबर 15009 की औसत गति 43.28 किमी प्रति घंटे और 15010 की 41.92 किमी प्रति घंटे है। प्रस्ताव में 15009 की औसत गति 46.13 और 15010 की 44.27 किमी प्रति घंटे करने की योजना है।

--------------
टर्न ओवर रेशियो क्या होता है
रेलवे या परिवहन संचालन में टर्न ओवर रेशियो का मतलब किसी निश्चित समय में संसाधनों के उपयोग और उनकी पुनः उपलब्धता की दर होता है। यानी रैक, डिब्बा या इंजन एक यात्रा पूरी कर कितनी जल्दी अगली यात्रा के लिए उपलब्ध होता है। टर्न ओवर रेशियो कम करने का उद्देश्य संसाधनों का बेहतर उपयोग करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed