{"_id":"6a6ce3443ed5d9e5cb078c27","slug":"entry-of-heavy-vehicles-prohibited-in-gola-from-today-morning-till-tuesday-night-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-181359-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोला में आज सुबह से मंगलवार रात तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोला में आज सुबह से मंगलवार रात तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध
Fri, 31 Jul 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गोला गोकर्णनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 62 पीआरवी गाड़ियां और 14 क्यूआरटी टीमें तैनात रहेंगी। कांवड़ियों की सुविधा के लिए गोला शहर में शनिवार सुबह आठ से मंगलवार रात आठ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
पुलिस लाइंस सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की। डीएम ने अधिकारियों से समन्वय के साथ ड्यूटी निभाने के लिए कहा, ताकि शिवभक्त सुरक्षित और सुखद यात्रा का अनुभव कर सकें। एसपी ने बताया कि जिले में 14 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और यूपी-112 की 62 पीआरवी मोबाइल टीमें गश्त करेंगी। गोला मंदिर क्षेत्र में अतिरिक्त क्यूआरटी भी तैनात रहेंगी। आपात स्थिति के लिए कंटीजेंसी रूट भी तैयार रखा गया है।
यातायात निरीक्षक ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिये बताया कि कांवड़िये नौ प्रमुख मार्गों से गोला मंदिर पहुंचेंगे। बहराइच, लहरपुर (खीरी टाउन), सीतापुर/लखनऊ, शाहजहांपुर, पीलीभीत और मैगलगंज दिशा से आने वाले शिवभक्तों के लिए सुरक्षित गलियारे चिह्नित किए गए हैं। फरधान-मोहम्मदी, अलीगंज-लखीमपुर, मोहम्मदी-लखीमपुर और खुटार-शाहजहांपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। सप्ताह के शेष दिनों में यातायात पूर्ववत सामान्य रूप से संचालित होगा।