फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Accused of snatching jewellery from women on the road arrested

Lakhimpur Kheri News: राह चलती महिलाओं से जेवर छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 31 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Accused of snatching jewellery from women on the road arrested
उचौलिया (खीरी)। पति के साथ बाइक से जा रही महिलाओं से 22 और 26 जुलाई को जेवर छीनने के मामलों के एक आरोपी को शाहजहांपुर की सिंधौली थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से दोनों घटनाओं में छीने गए जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

22 जुलाई को बढ़ैया निवासी रामशंकर पत्नी राखी को दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। पसगवां थाना क्षेत्र के कुतुबापुर-सेंडा मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और राखी के कान के जेवर छीन लिए थे।
विज्ञापन

दूसरी घटना 26 जुलाई की है। शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के गांव बरतारा निवासी देवेंद्र पत्नी विनीता के साथ बाइक से उचौलिया क्षेत्र के गांव मुरादपुर मजरा बढ़ैया जा रहे थे। मोहदियापुर से चौहत्तर चौराहे की ओर जाते समय पिपरहा ग्रंट के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने विनीता के दोनों कानों के कुंडल छीन लिए थे। पुलिस दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शाहजहांपुर में 27 जुलाई को कुंडल छीनने की घटना में सिंधौली पुलिस ने पंकज उर्फ पिंकू निवासी भटपुरा चंदू, थाना पुवायां, शाहजहांपुर को पकड़ लिया। सिंधौली थानाध्यक्ष के मुताबिक, पूछताछ में पंकज उर्फ पिंकू ने उचौलिया और पसगवां क्षेत्र की वारदातों में शामिल होना स्वीकार किया और अपने साथी का नाम राजकुमार निवासी कैथनपुरवा, थाना मझिला, हरदोई बताया।

सीओ मोहम्मदी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शाहजहांपुर में पकड़े गए आरोपी के पास से दोनों घटनाओं में छीने गए जेवर बरामद हुए हैं। आरोपी के पकड़े जाने की सूचना उचौलिया और पसगवां थानों को दी गई। इसके बाद बढ़ैया निवासी रामशंकर ने सिंधौली थाने पहुंचकर बदमाशों की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed