{"_id":"6a48e9b40209ef0528012728","slug":"video-ambala-roadways-ran-15-buses-for-examinees-operations-began-at-430-am-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला : रोडवेज ने परीक्षार्थियों के लिए चलाई 15 बसें, सुबह 4.30 बजे शुरु हुआ संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला : रोडवेज ने परीक्षार्थियों के लिए चलाई 15 बसें, सुबह 4.30 बजे शुरु हुआ संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो ने एचटेट की परीक्षा को लेकर शनिवार सुबह 4.30 बजे बसों का संचालन शुरु कर दिया था। वहीं अड्डे पर आने वाले परीक्षार्थियों को बसों की जानकारी देने के लिए उद्धोषण प्रणाली का लगातार इस्तेमाल किया गया। दोपहर लगभग 11:30 बजे तक 15 बसों का आवागमन अंबाला और पंचकूला के बीच हो चुका था। वहीं 20 के करीब चालक व परिचालकों को 10 अतिरिक्त बसों के साथ अड्डे पर तैनात रखा गया ताकि इमरजेंसी के समय इनका इस्तेमाल किया जा सके। वहीं परीक्षा केंद्रों पर ठीक दोपहर 12:50 बजे परीक्षार्थियों का कड़ी सुरक्षा के बीच एंट्री दी गई। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर पुलिस का पहरा रहा। वहीं किसी भी परीक्षार्थी को रोल नंबर के अलावा न तो पैन अंदर ले जाने दिया गया, जबकि महिला परीक्षार्थियों के हेयर बैंड भी उतरवा दिए गए। जिले में लेवल-3 पीजीटी के लिए 13 परीक्षा केंद्रों पर 4,114 परीक्षार्थी किस्मत आजमा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।