{"_id":"6799ef239d47f1b7cf058bbd","slug":"video-corporation-team-reached-ambala-to-seal-sbi-bank-due-to-property-tax-arrears","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंबाला में बकाया संपत्ति कर होने पर एसबीआई बैंक सील पहुंची निगम टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंबाला में बकाया संपत्ति कर होने पर एसबीआई बैंक सील पहुंची निगम टीम
अंबाला सिटी में संपत्ति कर न देने वाले सरकारी विभागों और निजी संपत्ति कर मालिकों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम टीम लगातार शहर में संपत्ति कर न देने पर भवनों को सील कर रही है। बुधवार को नगर निगम की टीम कचहरी रोड स्थित एसबीआई बैंक को सील करने के लिए पहुंची। काफी देर तक चली बातचीत के बाद बैंक की ओर से दो दिन का समय बकाया संपत्ति भरने के लिए लिया गया है।
नगर निगम के संपत्तिकर शाखा से हरीश छाबड़ा ने बताया कि एसबीआई बैंक पर 2010 से 29 लाख रुपए का संपत्ति कर बकाया था। बैंक की ओर से बीते माह 15 लाख रुपए संपत्ति कर जमा करवाया जा चुका है, जबकि 14 लाख रुपए संपत्ति कर बकाया है। बैंक की ओर से अपने उच्च अधिकारियों को भुगतान के लिए ईमेल भेजी गई है। दो दिन में बैंक की ओर से नगर निगम को भुगतान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।