Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Employees of Ambala Cantonment Board went to take possession of 22 acres of land, villagers pelted stones
{"_id":"6864df4fa47daea39e0cb774","slug":"video-employees-of-ambala-cantonment-board-went-to-take-possession-of-22-acres-of-land-villagers-pelted-stones-2025-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला छावनी कैंटोनमेंट बोर्ड की 22 एकड़ जमीन पर कब्जा लेने गए कर्मचारी, ग्रामीणों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला छावनी कैंटोनमेंट बोर्ड की 22 एकड़ जमीन पर कब्जा लेने गए कर्मचारी, ग्रामीणों ने किया पथराव
तोपखाना परेड में कैंटोनमेंट बोर्ड की 22 एकड़ जमीन पर कब्जा लेने बुधवार को बोर्ड की टीम पहुंची। इस दौरान टीम के ऊपर स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। पत्थरबाजी के बाद कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला तो भीड़ को तितर बितर किया।
गनीमती रही कि पत्थरबाजी में किसी को भी चोट नहीं आई। आक्रोशित लोगों का आरोप रहा कि पिछले 100 साल से वह यहां खेती कर रही हैं। उनक सब्जियों की फसल भी तैयार थी। जिसे निकालने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड ने समय तक नहीं दिया। इस दौरान हम बोर्ड के कर्मचारियों से सब्जियां निकालने की गुहार भी लगाते रहे मगर इन्होंने एक नहीं सुनी।
जेसीबी चलाकर 22 एकड़ में फसल को बर्बाद कर दिया। इस दौरान क्षेत्र में तनाव के हालात बन गए हैं। मौके पर मौजूद कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिशासी अधिकारी राहुल आनंद ने बताया कि यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था। दो साल पहले इस पर फैसला आया था।
इसके बाद स्थानीय लोगों को लगातार नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा गया। अभी कुछ दिन पहले भी एक नोटिस दिया गया था लोगों को अपनी फसल हटाने के लिए भी कहा गया था। लोगों ने नोटिस पर ध्यान नहीं दिया। अब रक्षा मंत्रालय से जैसे ही आदेश आए तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए 22 एकड़ की जमीन पर कब्जा ले लिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।