{"_id":"693ab3d11a891142c405a422","slug":"video-former-cm-bhupinder-singh-hooda-slams-congress-2025-12-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए खतरा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए खतरा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूर्व सीएम
दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की रैली का न्यौता देने के लिए नेता विपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह कांग्रेस भवन में पहुंचे। कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कार्यक्रम रखा गया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा और पूरे देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अभूतपूर्व हमला हो रहा है। मतदाता सूचियों से छेड़छाड़, सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग और विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयास लोकतंत्र के लिए खतरा हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अभी तक जवाब नहीं दिया कि आखिर वोट प्रतिशत कम कैसे हो गई।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की यह रैली देशभर में हो रहे चुनावी धांधली के खिलाफ जनता की आवाज है। हरियाणा के हर जिले से कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे और यह साबित करेंगे कि कांग्रेस ही देश को लोकतांत्रिक दिशा दे सकती है।
सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि हरियाणा ने हमेशा संगठन की मजबूती दिखाई है। यह रैली न सिर्फ एक कार्यक्रम है, बल्कि एक आंदोलन की शुरुआत है। भाजपा सरकार की वोट छीनने की राजनीति को बेनकाब करेंगे। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुर्जर और जितेन्द्र भारद्वाज, विधायक निर्मल सिंह, अकरम खान, रेणु बाला, पूजा चौधरी, आदित्य सुरजेवाला ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पवन अग्रवाल अध्यक्ष अंबाला शहर, परमिंद्र सिंह अध्यक्ष अंबाला सदर, संजय चौहान अध्यक्ष पंचकुला, नरपाल सिंह गुर्जर अध्यक्ष ग्रामीण यमुनानगर, देविंद्र सिंह अध्यक्ष यमुनानगर शहरी मौजूद रहे। मंच संचालन अधिवक्ता मिथुन वर्मा ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।