{"_id":"68821cf066002f30540a44c6","slug":"video-free-handicapped-camp-will-be-organized-on-27th-july-2025-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: 27 जुलाई को आयोजित होगा निशुल्क दिव्यांग कृत्रिम अंग जांच एवं चयन शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: 27 जुलाई को आयोजित होगा निशुल्क दिव्यांग कृत्रिम अंग जांच एवं चयन शिविर
अग्रसेन चौक स्थित भारत विकास परिषद नगर शाखा भवन में 27 जुलाई को निशुल्क दिव्यांग कृत्रिम अंग जांच एवं चयन शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र सहित अन्य जगहों से आए जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम पैर, हाथ और ट्राइसाइकिल जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे। गुरुवार को भारत विकास परिषद नगर शाखा के पदाधिकारियों ने शिविर के बारे में जानकारी दी। प्रधान नरेश कुमार मित्तल ने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत दिव्यांग पुनर्वास व स्वास्थ्य केंद्र हिसार के सहयोग से यह शिविर लगाया जाएगा। यह शिविर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम पांव, हाथ और ट्राइसाइकिल जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया जिससे वह अपना जीवन अधिक आत्मनिर्भर और सम्मानजनक तरीके से व्यतीत कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।