{"_id":"694a36716ea5e0303e07ac17","slug":"video-purses-and-mobile-phones-of-four-passengers-stolen-from-a-moving-bus-2025-12-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: चलती बस से चार यात्रियों के पर्स व मोबाइल चोरी, अंबाला पहुंचने पर पुलिस ने खंगाली बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: चलती बस से चार यात्रियों के पर्स व मोबाइल चोरी, अंबाला पहुंचने पर पुलिस ने खंगाली बस
दिल्ली जा रही पटियाला डिपो की चलती बस से चार यात्रियों के मोबाइल व पर्स चोरी हो गए। सोमवार रात को एक-एक कर यात्रियों ने अपना सामान चोरी होने की बात कही तो बस में हड़कंप मच गया। पहले तो यात्री अपने स्तर पर यात्रियों से पूछताछ करते रहे। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तो बस में सवार एक सेना के जवान ने डायल-112 को फोन कर अंबाला कैंट बस स्टैंड बुला लिया। बस रुकने के बाद पुलिस के मुलाजिमों ने बस खंगाले के साथ-साथ यात्रियों व सामान की तलाशी ली। करीब एक घंटे तक बस खड़ी रही। इस बीच पुलिस को चोर नहीं मिला। आखिर में बस को रवाना किया गया। लालकुर्ती थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बस में सवार सेना के जवान अमर सिंह ने बताया कि वह पटियाला से अंबाला कैंट के लिए बस में सवार हुआ था। कैंट रेलवे स्टेशन से लखनऊ जाा था। जैसे ही बस अंबाला की सीमा में दाखिल हुई तो चोरी का पता चला। दूसरे यात्रियों से पूछा तो तीन ओर यात्रियों के पर्स व मोबाइल चोरी थी। बस में भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने वारदात को अंजाम दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।