{"_id":"685ac69b2c9fd21fa50254e3","slug":"video-water-logging-problem-in-ambala-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: सेक्टर-8 व 9 क्षेत्र की आसानी से हो सकेगी पानी निकासी, खुलेगा बंद किया नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: सेक्टर-8 व 9 क्षेत्र की आसानी से हो सकेगी पानी निकासी, खुलेगा बंद किया नाला
सेक्टर-9 हाउसिंग बोर्ड और सेक्टर-8 के क्षेत्र की निकासी करने वाला नाला बंद होने पर स्थानीय निवासियों ने मेयर प्रतिनिधि एवं मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा को अवगत करवाया। इसके बाद सचदेवा ने मौके पर ही निगम कार्यकारी अभियंता, जेई व ठेकेदार को बुलाया। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर इस समस्या से अवगत करवाया। मौके का निरीक्षण के बाद तय किया गया कि बंद किए गए नाले को दोबारा खोला जाएगा ताकि पानी की निकासी हो सके।
मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा ने बताया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए सेक्टर-9 में टीपीएस की कनेक्टिविटी के लिए पाइप डालकर कार्य चल रहा था। इसी दौरान ठेकेदार ने नाले को बंद कर दिया, जबकि यह नाला सेक्टर-9 हाउसिंग बोर्ड और सेक्टर-8 के इलाकों से बरसाती पानी को आगे लेकर जाता था। जिससे स्थानीय निवासियों में रोष था। उन्होंने निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर इस समस्या के बारे में अवगत करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।