{"_id":"685a6ce6891d4ec84b06682a","slug":"video-uttarkashi-landslide-dm-prashant-arya-inspected-relief-and-rescue-work-teams-engaged-in-removing-debris-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी भूस्खलन: डीएम प्रशांत आर्य ने किया राहत-बचाव कार्य का निरीक्षण, मलबा हटाने में जुटीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी भूस्खलन: डीएम प्रशांत आर्य ने किया राहत-बचाव कार्य का निरीक्षण, मलबा हटाने में जुटीं टीमें
जानकीचट्टी में हुए भूस्खलन के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों की निगरानी की। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्यों में लगातार जुटी हैं। डीएम लगातार अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि दबे लोगों को जल्द निकाला जा सके। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, एसपी सरिता डोभाल और सीओ जनक पंवार सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। सोमवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के पास भूस्खलन से कई श्रद्धालु मलबे में दब गए थे। अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें एक 12 वर्षीय किशोरी शामिल है। एक घायल को उपचार के लिए भेजा गया है। मंगलवार सुबह से फिर से खोजबीन का कार्य शुरू किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।