सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Bihar ›   Rohtas: The love affair was going on for eight years, the wife along with her lover killed the husband | Bihar

Rohtas: आठ वर्षों से चल रहा था प्रेम प्रसंग, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की ले ली जान | Bihar Crime News

Video Published by: ज्योति चौरसिया Updated Tue, 24 Jun 2025 02:40 PM IST
Rohtas: The love affair was going on for eight years, the wife along with her lover killed the husband | Bihar
सोमवार को रोहतास जिले से भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। डिहरी नगर थाना क्षेत्र के इदगाह मोहल्ले में रहने वाली रेशमा खातुन ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति मो अशरफ की गला दबाकर हत्या कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनास्थल से शव को बरामद कर लिया। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार प्रेमी मो इश्तेखार हसन का मृतक की पत्नी रेशमा खातुन के साथ विगत् आठ नौ वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी जब रेशमा खातुन के पति को हुई तो, उसने पूरी बात अपने परिजनों को बता दिया, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य रेशमा खातुन को डांट फटकार करने लगे। इससे नाराज होकर पत्नी रेशमा खातुन ने अपने प्रेमी मो इश्तेखार हसन के साथ मिलकर एक सप्ताह पूर्व ही पति की हत्या की योजना बना डाली। हत्याकांड का खुलासा करते हुए रोहतास पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने बताया कि रेशमा खातून एवं उसके प्रेमी मोहम्मद इश्तेखार हसन ने ही मोहम्मद अशरफ की गला दबाकर हत्या कर दी है। योजना के अनुसार मो इश्तेखार हसन बीती रविवार की रात को ही कोलकाता से अपने दोस्त मोहम्मद जमशेद के साथ डिहरी ऑन-सोन आ गया एवं स्टेशन पर रूक कर रेशमा खातुन के फोन का इंतजार करने लगा। बीती रात करीब 1 बजे जब पूरा परिवार खाना खाकर सो गया तो सही मौका देखकर रेशमा खातुन ने अपने प्रेमी इश्तेखार हसन एवं उसके दोस्त मो जमशेद को घर पर बुला लिया और घर के एक कमरे में सो रहे मो अशरफ की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हालांकि इस दौरान मो जमशेद घर के बरामदे में खड़ा होकर परिवार की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। इस वारदात के दौरान बगल के कमरे में सो रहे मृतक के पुत्र को जब कमरे से शोर एवं आहट सुनाई दी, तो वह जाग गया और घटना की सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद घटनास्थल पर तत्काल पहुंची डेहरी नगर थाना एवं डायल 112 की पुलिस टीम ने मौके से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी रौशन कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एक व्यक्ति को घर के छत से कूदकर एवं एक अन्य व्यक्ति को घर के दरवाजे से भागने के क्रम में पकड़ लिया। इस हत्याकांड में पुलिस के समक्ष दोनों ने अपनी एवं मृतक की पत्नी रेशमा खातून की संलिप्तता स्वीकार की है तथा सभी के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घर की तलाशी के दौरान एक कमरे से मोहम्मद अशरफ का शव बरामद किया गया है तथा घटना के समय उपयोग किए गए तीन मोबाइल को भी जप्त किया है। हत्या के आरोपी मो इश्तेखार हसन डिहरी नगर थाना क्षेत्र के नीलकोठी गुरूद्वारा गली एवं मो जमशेद कोलकाता का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain News: हिंदू नामों से फर्जी आईडी बनाकर कर रहे थे 'लव जिहाद', नाबालिग लड़कियों के साथ पकड़ाए तीन युवक

24 Jun 2025

Ujjain News: चतुर्दशी पर त्रिपुंड से श्रृंगारित हुए बाबा महाकाल, भस्म आरती में दिए दर्शन, भक्तों ने किया दान

24 Jun 2025

करनाल में बारिश ने बदला मौसम, तपती गर्मी से लोगों को मिली राहत

24 Jun 2025

पंजाब के फिरोजपुर में मोबाइल टावर को लेकर रोष प्रदर्शन करते लोग

24 Jun 2025

मोगा में सनसनीखेज वारदात; महावीर नगर में साहिल कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर

24 Jun 2025
विज्ञापन

भूमाफिया के विरुद्ध मुखर हुए किसान, कमिश्नर कार्यालय का किया घेराव

24 Jun 2025

दो किलोमीटर की लंबाई में बिल्सड़ रोड क्षतिग्रस्त...राहगीर परेशान, वाहनों को पहुंच रहा नुकसान

23 Jun 2025
विज्ञापन

विद्युत व्यवस्था गड़बड़ाने पर फूटा आक्रोश...व्यापारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, हंगामा

23 Jun 2025

शामली में डीएम ने जमीन पर बैठकर सुनी वृद्धा रमेशो देवी की फरियाद, दिए जांच के आदेश

23 Jun 2025

'रायपुर में मेरठ के नीला ड्रम जैसी हत्या!': युवक का दोनों पैर बांधकर सूटकेस में भरा, फिर... देखें वीडियो

23 Jun 2025

अंबाला: आईटीआई में बनाई गई न्यू स्किल लैब, छात्रों को मिलेगा लाभ

23 Jun 2025

सीएम योगी के आगमन की तैयारी के लिए अफसरों ने की बैठक, देखें VIDEO

23 Jun 2025

यमुनोत्री धाम हादसा: मलबे में दबे लोगों की ऐसे हो रही तलाश, दो की गई जान, एक घायल

23 Jun 2025

बारिश से परेशानी: मसूरी-देहरादून मार्ग पर जेपी बैंड के पास सड़क पर आया मलबा, ट्रैफिक रुका

23 Jun 2025

मसूरी में मूसलाधार बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर बहा नालों का पानी, पर्यटक परेशान

23 Jun 2025

VIDEO: Lucknow: इंजन पर चढ़कर ओएचई लाइन को पकड़ बैठा युवक, करंट से झुलसा

23 Jun 2025

Jalore News: भीनमाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 186 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, ट्रक जब्त

23 Jun 2025

सभी कच्चे कर्मचारियों को एचकेआरएन में शामिल करे प्रदेश सरकार: दुष्यंत चौटाला

23 Jun 2025

हिसार: डाइट राशि नहीं मिलने पर लघु सचिवालय परिसर के बाहर नर्सरी के खिलाड़ियों ने किया प्रदर्शन

23 Jun 2025

Meerut: नौचंदी मेला स्थल के पटेल मंडप में लोक गायिका नीता गुप्ता ने दी प्रस्तुति

23 Jun 2025

गंगा नदी का कटान रोकने की कवायद शुरू, जल्द कराया जाएगा जियो ट्यूब डालने का कार्य

23 Jun 2025

Barmer News: नेशनल हाईवे 68 पर भीषण हादसा, ट्रेलर और टेंपो की टक्कर में तीन लोगों की मौत

23 Jun 2025

घंटाघर के पास एक दुकान पर चाय बनाते नजर आए विधायक अमिताभ बाजपेई

23 Jun 2025

Sikar News: अजीतगढ़ में चारे से भरा ट्रक पलटा, मासूम समेत तीन की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

23 Jun 2025

कुरुक्षेत्र: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने किए मां भद्रकाली शक्तिपीठ के दर्शन, की पूजा अर्चना

23 Jun 2025

हिसार: बिलों का भुगतान नहीं होने पर ठेकेदारों ने की हड़ताल, काम न करने की ली शपथ

23 Jun 2025

VIDEO: सौतेले पिता ने बेटी को चाकुओं से गोदा, मौत, बचाने में मां भी हुई घायल

23 Jun 2025

पानीपत: अमर भवन चौक पर दो दुकानों में हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

23 Jun 2025

VIDEO: Lucknow: घरेलू विवाद में पिता ने बेटी को चाकुओं से गोदकर मार डाला

23 Jun 2025

बाबा काल भैरव मंदिर में गृह मंत्री की उतारी गई नजर, देखें VIDEO

23 Jun 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed