{"_id":"685a6a7bfafab85baf077fef","slug":"video-saharanpurtree-falls-on-road-in-chilkana-5-electric-poles-break-traffic-and-power-supply-disrupted-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: सड़क पर सुबह-सुबह गिरा विशाल पेड़, यातायात बाधित, बिजली के पांच खंभे टूटे, गांवों में अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: सड़क पर सुबह-सुबह गिरा विशाल पेड़, यातायात बाधित, बिजली के पांच खंभे टूटे, गांवों में अंधेरा
डिंपल सिरोही
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:36 PM IST
Link Copied
सहारनपुर के चिलकाना में मंगलवार तड़के चिलकाना से सरसावा जाने वाले मार्ग पर गांव सुचेला के निकट एक बड़ा पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
पेड़ के गिरने से न सिर्फ सड़क पर जाम लग गया, बल्कि बिजली की लाइन पर गिरने से पांच खंभे भी टूट गए, जिससे चलाकपुर, मंडोरा, त्रिलोकपुर, सुचेला, मानकपुर सादात, बौंसा और सलुनी गांवों में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही चिलकाना पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत विभाग ने पेड़ को कटवाकर हटवाया, जिसके बाद करीब 11 बजे यातायात बहाल हो सका।
बिजली विभाग के अवर अभियंता प्रदीप मौर्य ने बताया कि टूटे हुए खंभों को लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, लेकिन बरसात के कारण काम बाधित हो रहा है। देर रात तक आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।