Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Drug smuggling racket busted in Ambala under the guise of biscuit and chocolate boxes, truck driver arrested with 4 quintals and 76 kg of poppy husk
{"_id":"685a6c5156b9f4d5fc023f2b","slug":"video-drug-smuggling-racket-busted-in-ambala-under-the-guise-of-biscuit-and-chocolate-boxes-truck-driver-arrested-with-4-quintals-and-76-kg-of-poppy-husk-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला में बिस्कुट व चॉकलेट के डिब्बों की आड़ में नशा तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक चालक को 4 क्विंटल 76 किलो डोडा चूरापोस्त सहित दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला में बिस्कुट व चॉकलेट के डिब्बों की आड़ में नशा तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक चालक को 4 क्विंटल 76 किलो डोडा चूरापोस्त सहित दबोचा
बिस्कुट व चॉकलेट के डिब्बों की आड़ में चल रही डोडा चूरापोस्त की तस्करी का सीआईए-1 की टीम ने भंडाफोड़ किया है। टीम ने नग्गल गांव के पास पकड़े ट्रक में से 4 क्विंटल 76 किलो डोडा चूरापोस्त बरामद किया। नशा तस्कर की पहचान बराड़ा गांव निवासी अनिल के रूप में हुई है। जो पेशे से ट्रक ड्राइवर है।
डीएसपी विरेंदर ने प्रेसवार्ता कर बताया कि टीम ने सूचना मिलने के बाद नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया। पकड़े गए 4 क्विंटल 76 किलो डोडा चूरापोस्त की कीमत 14 लाख रुपये बताई जा रही है। 12 बोरों में नशा छिपाया गया था।
आरोपी मध्यप्रदेश से नशा लेकर अंबाला की तरफ आ रहा था। आज रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी। पता लगाया जाएगा कि आखिर नशा कहां से कहां ले जाया जा रहा था व मुख्य नशा तस्कर तक भी पहुंचा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।