{"_id":"685a6ce1e012b56df00e3398","slug":"video-uttarkashi-landslide-mla-gives-permission-to-the-relatives-of-missing-devotees-to-reach-site-of-incident-2025-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी भूस्खलन: लापता श्रद्धालुओं के परिजनों को विधायक ने दी घटनास्थल तक पहुंचने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी भूस्खलन: लापता श्रद्धालुओं के परिजनों को विधायक ने दी घटनास्थल तक पहुंचने की अनुमति
जानकीचट्टी में लापता श्रद्धालुओं के परिजन यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल से मिले और घटनास्थल पर जाने की गुहार लगाई। पुलिस-प्रशासन की ओर से रोके गए परिजनों को विधायक के हस्तक्षेप के बाद घटनास्थल तक जाने दिया गया। विधायक डोभाल ने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन पूरी गंभीरता से रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है। सोमवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौकैंची के समीप हुए भूस्खलन में कई श्रद्धालु मलबे में दब गए थे। अब तक एक 12 वर्षीय किशोरी समेत दो शव बरामद किए गए हैं, जबकि एक घायल का इलाज जारी है। एक से दो और लोगों के दबे होने की आशंका है। मंगलवार सुबह से दोबारा खोज-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। विधायक डोभाल ने डीएम, एसपी और अन्य अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।