Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
A female teacher of a private school missing for three days in Bhiwani was murdered by slitting her throat, her body was found near a canal in Singhani
{"_id":"689c2574f83e3e13850a1af7","slug":"video-a-female-teacher-of-a-private-school-missing-for-three-days-in-bhiwani-was-murdered-by-slitting-her-throat-her-body-was-found-near-a-canal-in-singhani-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में तीन दिन से लापता प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर की गला रेतकर हत्या, सिंघानी में नहर के पास मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में तीन दिन से लापता प्राइवेट स्कूल की महिला टीचर की गला रेतकर हत्या, सिंघानी में नहर के पास मिला शव
लोहारू क्षेत्र के गांव सिंघानी में नहर के पास बुधवार सुबह 19 वर्षीय महिला शिक्षिका का शव पुलिस को बरामद हुआ। महिला शिक्षिका की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम बुलाई वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पिता गांव ढाणी लक्ष्मण निवासी संजय ने बताया कि उसकी बेटी 11 अगस्त की दोपहर बाद अचानक लापता हो गई थी। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को भी दी थी। बुधवार सुबह पुलिस ने गांव सिंघानी में नहर के पास सुनसान जगह पर महिला शिक्षिका के शव को बरामद कर लिया।
शव के पास ही महिला शिक्षिका की जूती व दुपट्टा पड़ा था, जबकि उसका गला रेतकर हत्या की गई थी। आशंका यह भी है कि हत्या कहीं और की गई है और शव यहां फैका गया है। मौके पर घसीटे जाने के निशान भी मिले हैं। फिलहाल लोहारू पुलिस ने महिला शिक्षिका की हत्या मामले में केस दर्ज कर हर पहलु से जांच आरंभ कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।