{"_id":"68b0411f743e0cdbbb0370a3","slug":"video-bhakiyu-gave-ultimatum-to-abolish-import-duty-on-cotton-2025-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: कपास पर आयात शुल्क खत्म करने पर भाकियू ने दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: कपास पर आयात शुल्क खत्म करने पर भाकियू ने दिया अल्टीमेटम
कपास पर आयात शुल्क खत्म करने के बाद किसान यूनियनों ने आंदोलन की तैयारी कर लगी है। भिवानी की जाट धर्मशाला में वीरवार को आयोजित भाकियू की प्रदेश स्तरीय बैठक में गुरनाम चंढूनी ने इसका एलान किया है। चंढूनी ने कहा कि हर फसल पर आयात शुल्क हो और वो इतना हो कि हमारी फसलों की एमएसपी से उसके भाव ज़्यादा रहें।
अमेरिकी सरकार द्वारा लगाए जा रहे अनाप शनाप टैरिफ के बाद भारत में भी आयात व निर्माण टैक्स गड़बड़ा गया है। जिसके चलते कपास पर आयात शुल्क खत्म किया गया। अब कपास पर आयात शुल्क खत्म होने से कपास के भाव गिरने लगे हैं। वहीं अब कपास की नई फसल आएगी तो उसके भाव भी डेढ़ हजार रुपये प्रति क्विंटल कम होने की आशंका जताई जा रही है। जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन ने झंडा बुलंद कर बड़े आंदोलन की चेतावनी दे डाली है। राज्य स्तरीय बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम चंढूनी ने कहा कि 19 अगस्त को कपास से आयात शुल्क खत्म होते ही हमारी कपास का भाव 1200 रुपये प्रति क्विंटल कम हो गया। जो नई फसल आने तक 1500 रुपये कम हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।