{"_id":"677287f15be0d4f77a049f57","slug":"video-bhavana-hasa-faralna-maraga-ka-satharakaranae-ka-nagara-parashhatha-na-shanpr-kaya-kama","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भिवानी-हांसी फोरलेन मार्ग के सुंदरीकरण का नगर परिषद ने शुरू किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भिवानी-हांसी फोरलेन मार्ग के सुंदरीकरण का नगर परिषद ने शुरू किया काम
नगर परिषद ने भिवानी-हांसी फोरलेन मार्ग पर सुंदरीकरण का काम शुरू किया है। इस दौरान जेसीबी से डिवाइडर पर गड्ढों की खोदाई का काम कराया गया। दरअसल नगर परिषद शहर के मुख्य मार्गों के सुंदरीकरण के लिए पौधे लगवाएगा। इसी को लेकर सोमवार को नगर परिषद कर्मचारियों ने पहले जेसीबी से डिवाइडर पर करीब ढाई फूट गहरे गड्ढे खोदे ताकि इनके अंदर बड़े पौधे आसानी से रोपित किए जा सके। नगर परिषद के चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने भी मार्ग के सुंदरीकरण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि करीब एक करोड़ के बजट से भिवानी-हांसी फोरलेन मार्ग का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके लिए सड़क के दोनों तरफ की फुटपाथ भी चकाचक की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।