{"_id":"6a916fd20166ba4cc30a7356","slug":"video-bhiwani-cia-ii-arrests-accused-for-possessing-illegal-weapons-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी सीआईए द्वितीय ने किया अवैध हथियार रखने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी सीआईए द्वितीय ने किया अवैध हथियार रखने का आरोपी गिरफ्तार
भिवानी। सीआईए द्वितीय भिवानी ने तोशाम बाईपास से एक युवक को बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक देशी कट्टा बरामद किया है। सीआईए द्वितीय भिवानी के मुख्य सिपाही अजय कुमार 27 अगस्त को अपनी टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी के दौरान तोशाम बाईपास चौक भिवानी पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि दिनोद नहर पुल भिवानी के नजदीक हनुमान मंदिर के पास एक युवक खड़ा है, जिसके पास बिना लाइसेंस का अवैध हथियार है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर पहुंचकर दबिश दी। पुलिस ने मौके से पुनीत निवासी डीसी कॉलोनी भिवानी को अवैध हथियार सहित काबू किया। उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी पुनीत के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर भिवानी में अभियोग दर्ज किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पढ़ाई करता है तथा अपना शौक पूरा करने के लिए उक्त अवैध हथियार लेकर आया था। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।