{"_id":"68d53214e5f56ead650c8b18","slug":"video-district-level-environmental-science-exhibition-organized-2025-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: जिला स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: जिला स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
जिला स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान नाटक का आयोजन किया गया। वीरवार को गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जिला स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी व साइंस ड्रामा का आयोजन बड़े उत्साह व जोश के साथ किया गया । कार्यक्रम में जिला के 21 विद्यालय के बाल वैज्ञानिकों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी में प्रत्येक खंड़ से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली 21 टीमों ने भाग लिया तथा साइंस ड्रामा में प्रत्येक ब्लॉक से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सात टीमों ने भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला दहिया के दिशा निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का मार्गदर्शन रोहित ने किया उन्होंने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी व विज्ञान ड्रामा जैसी प्रतियोगिताओं में गतिविधियों से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का निर्माण होता है। पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी के निर्णायक मंडल की भूमिका राजीव गांधी महिला महाविद्यालय भिवानी से असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योति ,दीपिका व शर्मिला ने निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।