Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Road construction work launched in Ward No. 2 of Loharu, Bhiwani, at a cost of ₹19.83 lakh
{"_id":"69df5af997d39e3cb70ecf47","slug":"video-road-construction-work-launched-in-ward-no-2-of-loharu-bhiwani-at-a-cost-of-rs1983-lakh-2026-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी के लोहारू में वार्ड नंबर 2 में 19.83 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के लोहारू में वार्ड नंबर 2 में 19.83 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ
नगरपालिका लोहारू द्वारा शहर के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को चुंगी नंबर 7 के नजदीक वार्ड नंबर 2 में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। यह कार्य पार्षद सुनील सोलंकी के वार्ड में नगरपालिका प्रधान प्रदीप बंटी तायल और जेई कृष्ण सैनी की मौजूदगी में पूजा-अर्चना व प्रसाद वितरण के साथ शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार, यह सड़क निर्माण कार्य चंद्र के घर से लेकर महेंद्र स्वामी के घर तक किया जाएगा, जिसमें इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी। इस कार्य पर लगभग 19 लाख 83 हजार रुपये की लागत आएगी।
लंबे समय से खराब हालत में पड़ी इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कार्य की शुरुआत जेसीबी मशीन के माध्यम से पुरानी सड़क को उखाड़कर की गई। इस मौके पर नगरपालिका के कर्मचारी, कई पार्षद, संबंधित ठेकेदार तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस कार्य की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।