{"_id":"68d3e46a41806afaf606f76a","slug":"video-tits-students-gave-the-message-of-cleanliness-2025-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: शहर के घंटाघर क्षेत्र में टीआईटीएस विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: शहर के घंटाघर क्षेत्र में टीआईटीएस विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छ भारत मिशन के तहत टीआईटीएस भिवानी की ओर से बुधवार को घंटाघर क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. बीके बेहेरा के संबोधन से हुआ। उन्होंने स्वच्छता को राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए सभी को स्वच्छ भारत–स्वस्थ भारत का संकल्प दिलाया। तत्पश्चात विद्यार्थियों और शिक्षकों ने घंटाघर परिसर व आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक उपयोग को कम करने, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष बल दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।