{"_id":"68d90c56065dffc39304e920","slug":"video-youth-beaten-to-death-with-sticks-in-bhiwani-2025-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: नवरात्रि पूजा में तेज संगीत पर झगड़ा, युवक को पड़ोसियों ने डंडों से पीट कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: नवरात्रि पूजा में तेज संगीत पर झगड़ा, युवक को पड़ोसियों ने डंडों से पीट कर उतारा मौत के घाट
गांव कितलाना में शनिवार रात को नवरात्रों में बजे रहे साउंड सिस्टम की आवाज कम करने के लिए कहने पर युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक को गंभीर हालात में परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके से लाठी-डंडे बरामद हुए हैं।
दरअसल, गांव कितलाना निवासी 38 वर्षीय सन्नी शनिवार शाम करीब 7 बजे मजदूरी कर घर लौटा था। उस समय घर के बाहर पड़ोस में ही कुछ लोग तेज आवाज में गाना बजा रहे थे। जब सन्नी ने पड़ोसियों से कहा कि या तो आवाज कम कर दो या फिर इसे बंद ही कर दो। जिस पर वहां मौजूद सभी लोग भड़क गए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे।
बहस के बाद सन्नी घर के अंदर चला गया। इसके बाद कुछ लोग हाथ में लाठी डंडे लेकर सन्नी के घर में घुस गए और उसे बुरी तरह से पीटने लगे। पड़ोसियों ने सन्नी के सिर और पैरों पर काफी वार किए, जिसके कारण उसके सिर से काफी खून बह गया। घायल सन्नी को चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर थाना जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक घायल युवक को अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई सूरज की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।