{"_id":"699dade458c1f0ddec095d30","slug":"a-75-year-old-homeopathic-doctor-was-found-in-a-pitiable-condition-in-the-city-of-danveer-karna-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"दानवीर कर्ण की नगरी में दयनीय हालत में मिले 75 वर्षीय होम्योपैथ डॉक्टर, किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानवीर कर्ण की नगरी में दयनीय हालत में मिले 75 वर्षीय होम्योपैथ डॉक्टर, किया रेस्क्यू
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Tue, 24 Feb 2026 07:26 PM IST
Link Copied
दानवीर राजा कर्ण की नगरी में हमेशा से साइकिल पर चलने वाले और लोगों की गंभीर बीमारियों का भी होम्योपैथिक पद्धति से निशुल्क इलाज करने वाले डॉ. हरकृष्ण सिंह (75) की हालत आज दयनीय है। लोगों के रोग हरने वाले मीरा घाटी क्षेत्र के रहने वाले डॉक्टर वर्षों से खाट पर थे, मल-मूत्र से लिपटे उनके बदन पर अब कीड़े भी चल रहे थे। जैसे ही उनके पुराने जर्जर मकान का दरवाजा खुला तो गली में भी बदबू होने लगी। अब उन्हें अपना आशियाना की टीम ने रेस्क्यू किया है। इनका उपचार कराकर स्वस्थ करने का प्रयास किया जाएगा। यह हालात उस डॉक्टर के हैं, जिनका जीवन सेवा में गुजरा और भरापूरा परिवार था। अलग होकर पत्नी और दो बेटियां ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। जिनकी सेक्टर-8 में एक बड़ी कोठी भी है, जिसे किराये पर दिया हुआ है। उनके परिवार के लोगों ने भी कभी उनका हाल नहीं जाना। पड़ोसियों ने बताया कि वे कई वर्षों से अकेले रहते हैं। कई महीनों से वे बाहर भी नहीं निकले थे, इसलिए किसी का उन पर ध्यान नहीं गया। अपना आशियाना आश्रम के सेवादार राजकुमार और अनु मदान ने बताया कि पता चलने पर उनकी टीम उन्हें रेस्कयू करने पहुंची है। उन्हें आश्रम में रखकर उनका इलाज कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।