{"_id":"6a37a9f72575fbc6a80abca9","slug":"bajwa-said-on-meeting-rahul-gandhi-people-of-punjab-ready-to-give-congress-a-chance-2026-06-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी से मुलाकात पर बाजवा बोले: पंजाब में कांग्रेस को मौका देने को तैयार जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी से मुलाकात पर बाजवा बोले: पंजाब में कांग्रेस को मौका देने को तैयार जनता
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Sun, 21 Jun 2026 02:38 PM IST
पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता और विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने राहुल गांधी के साथ हुई बैठक को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया। बाजवा ने कहा कि उन्होंने राहुल गांधी से स्पष्ट रूप से कहा है कि पंजाब की जनता कांग्रेस को एक बार फिर मौका देने के लिए तैयार है और पार्टी को इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करनी चाहिए। बाजवा ने जोर देते हुए कहा कि उनके लिए सबसे पहले कांग्रेस पार्टी और पंजाब का हित महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि नेतृत्व से जुड़े सभी फैसले पहले की तरह कांग्रेस हाईकमान के मार्गदर्शन में लिए जाएंगे। राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने अतीत में भी ऐसे निर्णय लिए हैं और आगे भी वही अंतिम फैसला करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।