{"_id":"6adb4e5b2b6df4ed2803316c","slug":"haryana-electricity-employees-strike-causes-chaos-power-outages-in-1-198-villages-and-colonies-2026-10-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार, 1198 गांवों-कॉलोनियों में बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार, 1198 गांवों-कॉलोनियों में बत्ती गुल
हरियाणा में बिजली कर्मियों की हड़ताल से हाहाकार मच गया है। गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी इलेवन पावर को बिजली आपूर्ति का लाइसेंस देने के विरोध में बिजली कर्मी तीन दिन की हड़ताल पर हैं। बुधवार रात दस बजे से शुरू हुई हड़ताल ने उद्योगों से लेकर अस्पतालों, स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और आम जनजीवन तक को प्रभावित किया। इस बीच हड़ताल पर गए बिजली कर्मचारियों से बिजली मंत्री अनिल विज ने काम पर लौटने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आएं। सरकार सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए तैयार है। इसमें बिजली अधिनियम, 2003 की धारा 108 के तहत कार्रवाई करना भी शामिल है। विज के बयान से साफ है कि सरकार हड़ताल खत्म कराने के लिए बातचीत के साथ कानूनी और प्रशासनिक विकल्पों पर भी विचार कर रही है। हालांकि, उन्होंने धारा 108 के तहत किस तरह की कार्रवाई की जाएगी, इसका विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है। हड़ताली बिजली कर्मचारियों के साथ आज दोपहर तीन बजे बातचीत होगी। बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के प्रवक्ता रविंद्र घनघस के अनुसार, सरकार ने मोर्चा के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए चंडीगढ़ बुलाया है।शुक्रवार को होने वाली बैठक में कर्मचारियों की मांगों और हड़ताल खत्म कराने पर चर्चा होगी। बैठक में निकलने वाले समाधान पर सबकी नजर रहेगी।वहीं रोडवेज कर्मचारी भी बिजली कर्मियों की हड़ताल के समर्थन में आ गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।