{"_id":"69ef0774e6ed5893e609b004","slug":"jaundice-wreaks-havoc-in-chandigarh-s-dadwa-village-increasing-number-of-patients-due-to-contaminated-water-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ के गांव दड़वा में पीलिया का कहर, दूषित पानी से बढ़ रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ के गांव दड़वा में पीलिया का कहर, दूषित पानी से बढ़ रहे मरीज
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Mon, 27 Apr 2026 12:22 PM IST
Link Copied
गांव दड़वा में पीलिया के मरीज बढते ही जा रहे हैं। लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि कहीं न कहीं पानी में सीवर मिक्स हो रहा है। इसके कारण घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। फरवरी से पीलिया फैलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे अधिक प्रभावित गली नंबर नौ और इससे लिंक गलियों के घरों के लोग हैं। दड़वा के मकान नंबर 303 के निवासी सुरिंदर सिंह का कहना है कि 24 अप्रैल के मेरी भतीजी को तबीयत खराब को गई। जब उसे डाक्टर के पास इलाज के लिए ले गया तो उसे पीलिया जांच के लिए कहा गया। जब जांच करवाया तो काफी मात्रा में पीलिया पाया गया। मेरी भतीजी तीन दिनों से स्कूल भी नहीं जा पा रही है। उनका कहना है कि कई लोग बीमार हो रहे है। लोगों का कहना है कि सभी लोग इधर उधर का दौरा कर रहे हैं। असल दौरा तो दड़वा में अधिकारियों को करना चाहिए। यहां बहुत विकट स्थिति होनेवाली है। कई लोग बीमार है। लोग चंडीगढ़ पंचकूला और मनीमाजरा जाकर या प्राइवेट डाक्टरों से इलाज करा रहे हैं। गांव के ही इंद्र कुमार का कहना है कि उनका बेटा भी 24 अप्रैल से बीमार है। उनका बेटा को भी पीलिया हुआ है। इसका रोकथाम होना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।