सुदामा कप 2026 का आगाज 25 अप्रैल से हो गया है। चंडीगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त इस बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुकाबले सेक्टर 38 वेस्ट स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के सिंगल, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मुकाबलों में 50 से 80 आयु वर्ग के वेटरन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन सुदामा परिवार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक से पुरुष और महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।