{"_id":"69b41869e51172e00508e290","slug":"lpg-crisis-in-tricity-shortage-of-gas-cylinders-troubles-hotels-restaurants-and-restaurants-and-consumers-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में LPG संकट: गैस सिलेंडर की कमी से होटल-ढाबे और उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में LPG संकट: गैस सिलेंडर की कमी से होटल-ढाबे और उपभोक्ता परेशान
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: Chandra Prakash Neeraj Updated Fri, 13 Mar 2026 07:30 PM IST
Link Copied
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में इन दिनों रसोई गैस की बुकिंग और डिलीवरी को लेकर आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलिंडरों की सप्लाई में आ रही दिक्कतों के कारण उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, ढाबा और कैटरिंग कारोबारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं जबकि कई उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बुकिंग न होने और फोन न उठाए जाने की शिकायत भी की। चंडीगढ़ में कई गैस एजेंसियों ने कॉमर्शियल सिलिंडरों की सीमित उपलब्धता के चलते हाथ खड़े कर दिए हैं। एजेंसी संचालकों का कहना है कि कंपनियों से सिलिंडरों की नियमित सप्लाई नहीं मिल पा रही, जिसके कारण मांग के अनुसार वितरण करना मुश्किल हो रहा है। हालात यह हैं कि जिस होटल या रेस्टोरेंट को पांच सिलेंडरों की जरूरत है, उसे एक सिलेंडर से ही काम चलाना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।