{"_id":"683054346dd783034106fa28","slug":"video-500-saplings-will-be-planted-in-ramnagar-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: रामनगर में किया गया निरीक्षण, पांच एकड़ के जलघर परिसर में रोपित किए जाएंगे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: रामनगर में किया गया निरीक्षण, पांच एकड़ के जलघर परिसर में रोपित किए जाएंगे पौधे
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से पौधरोपण के लिए शुक्रवार को गांव रामनगर का दौरा किया गया। इसके लिए जलघर परिसर का चयन किया गया। विभाग ने करीब 500 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
बता दें कि विभाग की ओर से एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत पौध रोपित कर हरियाली बढ़ाएगा। इसके लिए शुक्रवार को जनस्वास्थ्य विभाग से जिला सलाहकार राजू भूंभक, कार्यकारी अभियंता सोहनलाल जांगड़ा, उपमंडल अभियंता मोहनलाल जांगड़ा व कनिष्ठ अभियंता विवेक अहलावत और धीरेंद्र कुमार, नगर परिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी आदि रामनगर कपूरी जलघर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने जगह का निरीक्षण किया और पौधरोपण के लिए फाइनल किया। जलघर का क्षेत्रफल 5 एकड़ है और इसमें पौधरोपण के लिए करीब 2 एकड़ जमीन विभाग प्रयोग करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।