{"_id":"682ff69723eac5d1f600eb0d","slug":"video-due-to-water-shortage-in-tohana-fatehabad-people-blocked-the-road-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में पानी की किल्लत के चलते लोगों ने सड़क पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में पानी की किल्लत के चलते लोगों ने सड़क पर लगाया जाम
टोहाना के दमकोरा रोड पर पानी की समस्या के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते परेशान लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पाकर पहुंची शहर पुलिस ने लोगों से बातचीत कर संबंधित विभाग से बातचीत की और जल्द समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया।
मोहल्लावासी अशोक ने बताया कि पिछले कई दिनों से पीने के लिए गंदा पानी आ रहा था लेकिन अब सड़क बनाई जा रही है जिसके चलते अनेक घरों की पाइप तोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं का रहे है जिसके चलते मजबूरन सड़क पर आना पड़ा है।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द जल्द से पाइप के टूटे हुए कनेक्शन जोड़े जाए ताकि घरों में पानी पहुंच सके। मोहब्बतपाल सिंह ने बताया कि पानी न आने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। इतनी गर्मी में पानी न मिलना भयंकर समस्या बन गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।