{"_id":"68aee7940a0ed1d209085ac3","slug":"video-awareness-program-in-school-2025-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: सोशल मीडिया पर रहें सावधान, यातायात के नियमों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: सोशल मीडिया पर रहें सावधान, यातायात के नियमों का रखें ध्यान
सोशल मीडिया प्रयोग करते समय सावधान रहें जबकि यातायात के नियमों का ध्यान रखें। छात्राएं किसी भी प्रकार की प्रताड़ना को सहन न करें और गलत व्यवहार करने वाले का खुलकर विरोध करें। यह बातें बुधवार को मिसरी गांव स्थित आरपीएस स्कूल में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधिकारियों ने कही।
डीएसपी रमेशचंद्र ने आयोजन में मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत की जबकि अध्यक्षता प्राचार्या संगीता यादव की रही। आयोजन में आरपीएस स्कूल के निदेशक डॉ. सुधीर जांगड़ा का सानिध्य रहा और मंच संचालन शिक्षक धर्मेंद्र ने किया। आयोजन में करीब 180 छात्रों ने सहभागिता निभाई जबकि व्यवस्था में बनाने में शिक्षकों का सहयोग रहा।
आयोजन के तहत महिला थाना प्रभारी पीएसआई सोनिया ने छात्राओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें बताई। वहीं, साइबर थाना प्रभारी पीएसआई अंकित ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधियों की ओर से अपनाए जाने वाले हथकंडों की जानकारी दी। यातायात थाना से एसआई ओम सिंह ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधीत महत्वपूर्ण जानकारी दी। अंत में डीएसपी रमेशचंद्र ने विद्यार्थियों से पुलिस अधिकारियों की ओर से बताई गई बातों का अनुसरण करने की अपील की। आयोजन में पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार व हरेंद्र सिंह देवा भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।