{"_id":"67ee74101af1fcf1280b9a2f","slug":"video-chief-ministers-flying-squad-raided-two-shops-and-a-clinic-in-dadri-confiscated-goods-2025-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : दादरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो दुकानों व एक क्लिनिक में मारा छापा, सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : दादरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दो दुकानों व एक क्लिनिक में मारा छापा, सामान जब्त
चरखी-दादरी में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारा। इस दौरान दो किराना स्टोर और एक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग व पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इसमें दो दुकानों से टीम ने सैंपल लिए जबकि अस्पताल में बिना लाइसेंस गैर पंजीकृत गतिविधियां पाई गई।
बता दें कि टीम सुबह 11 बजे दादरी पहुंची। इसके बाद सीएमएफएस रोहतक के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पुनीत शर्मा व गुप्तचर इकाई टीम ने शहर में लाला लाजपतराय चौक के पास हरियाणा कंफैक्शनरी किरयाणा स्टोर पर दबिश दी। संचालक भगवती प्रसाद मौके पर मिला और यहां से 10 किलोग्राम सिंघाडे़ का आटा मिला।
इसमें से टीम सैंपल लिया और जांच के लिए आगे भेज दिया।
इसके बाद वहीं पर सिटी कंफैंशनरी किराना स्टोर पर कार्रवाई कर संचालक शंकरभान से समान की जानकारी ली। इस स्टोर से टीम ने 40 किलोग्राम कुट्टु का आटा व 25 किलोग्राम सामक मिला। टीम के लाइसेंस मांगने पर स्टोर संचालक लाइसेंस दिखाने में असमर्थ रहे। बाद में टीम ने एक-एक सैंपल लिए और जांच के लिए आगे भेज दिए। अब सैंपलों की रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी आगामी कार्रवाई करेंगे।
दो घंटे कार्रवाई करने के बाद टीम को मुख्यालय से सूचना मिली कि रोहतक चौक स्थित गुड्डी क्लिनिक एवं जच्चा-बच्चा विशेषज्ञ में बिना लाइसेंस मरीजों का उपचार किया जा रहा है। यहां से टीम ने उपचार संबंधी सामग्री जब्त कर ली और संचालिका के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।